राज्य

Uttarakhand News: रामपुर तिराहा कांड के दो घायल राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, देखरेख के लिए हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता….

देहरादून. उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha incident) में पुलिस की गोलियों से घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर 20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है.

इस धनराशि से दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha incident) में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए हरिद्वार जनपद निवासी प्रकाश चंद्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबराय को यह सहायता प्रदान की जाएगी.

दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में 30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन (Special Honor Pension) दी जा रही है. अब उनकी देखरेख के लिए 20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि (Relief Fund) स्वीकृत की गई है.

(रामपुर तिराहा घटना)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button