राज्य

Uttarakhand News : धामी सरकार का विकास पर फोकस, पौड़ी और देहरादून की 10 नर्सरियों में सिंचाई व्यवस्था के लिए 78.50 लाख मंजूर….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना के लिए कुल 78.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें जनपद पौड़ी की एक नर्सरी के लिए 14.53 लाख और जनपद देहरादून की 09 नर्सरियों के लिए 63.97 लाख की धनराशि शामिल है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला देहरादून में जनमिलन केंद्र-भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि 40 लाख, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर निर्माण के लिए 96.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 58.07 लाख तथा ग्राम माजरी ग्रांट में वैश्वनी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण किये जाने के लिए 1.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 81.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शिव मंदिर, अंजनिया के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं चहारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिया मंदिर गैंठन से कालसिन मंदिर एवं देवी ग्राम (खूनी गांव) तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) किये जाने के लिए 92.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 55.39 लाख और जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण किये जाने के लिए 30 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button