• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

By on May 3, 2024 in Uncategorized

– कोरबा लोकसभा में कांग्रेस का किला गिराकर कमल खिलाने धुआंधार प्रचार कर रहे बस्तर भाजपा नेता…

बस्तर के भाजपा नेता कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विकास का कमल खिलाने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय को प्रचंड मतो से जीत दिलाने पूरी कर्मठता के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला और कुदमुरा मंडल के ग्रामीणों के साथ-साथ बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों से संवाद कर सभी का उत्साहवर्धन किया। इन दौरान उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता हर बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में मिले वोटो से 370 वोटो की बढ़ोतरी कर 370 कमल के फुल भारत माता के चरणों में समर्पित कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का चुनाव हैं। साथ ही राष्ट्र पुन:निर्माण के महायज्ञ में आप सभी भाजपा को वोट देकर अपना सहभागिता निभाएं।भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा थी, 2019 में आंधी थी और अब तो 2024 में तूफान चल रहा है। इस तूफान में सारे विरोधी उड़ रहे है और ये तूफान आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से आया हैं। आप सबने मिलकर देश की बागडोर आज मजबूत हाथों में सौपी हैं। इस बागडोर को और मजबूत करने के लिए आप सभी कमल का बटन दबाएं और 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनाएं। आगे उन्होंने कहा कि सांसद प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय महापौर, विधायक और सांसद बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। आप सभी भारी मतो से उन्हें जिताएं। आने वाले समय में उनका राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव कोरबा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने कहा कि विकास, सुरक्षा, समृद्धि एवं देश के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को कमल छाप का बटन दबाकर 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाना हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना और आयुष्मान भारत जैसे योजना जन-जन के विकास और प्रगति के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना की तीसरा किश्त भी जारी हो चुकी हैं। मोदी की हर गारंटी, विष्णु के सुशासन से पूरी हो रही है।

Thakur Sakchi Singh

More News

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS