• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

By on May 3, 2024 in Uncategorized

– कोरबा लोकसभा क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने महेश कश्यप बहा रहे पसीना…

– सरोज पांडेय के लिए वोट मांगने महेश पहुँचे अनेको बूथ तक…

लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। लगातार अन्य जिलों के भाजपा नेताओं को प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु कमान सौपा जा रहा है।इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को देखते हुए शुक्रवार 3 मई को कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समर्थन में भरतपुर – सोनहाट विधानसभा के जनकपुर मण्डल के सेमरहिया और पोहनिया क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर भाजपा और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील महेश कश्यप ने किया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश कश्यप के भरतपुर- सोनहात विधानसभा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डे के पक्ष में मतदान करनें की अपील करते हुए कहा कि सरगुजा में तेजी से विकास के लिए डबल ईंजन की सरकार बनाना जरूरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को लेकर व छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजना को ले कर जनता के बीच महेश कश्यप पहुँच रहे है।ग्राम सेमरहिया और पोहनिया में बुथ की बैठक लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में महेश कश्यप ने ऊर्जा का संचार करते हुए देश को विश्व पटल पर पहुँचाने के लिए 7 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान इस बूथ की बैठक में महेश कश्यप को सुनने सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।आज प्रातः काल छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जहां प्रथम बार प्रभु श्री राम जी के चरण पड़े थे। ऐसे मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित कोरिया जिले के सीतामणी हरचोका में दर्शन करने बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पहुंचे।इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित बस्तरवासियों के सुख समृद्धि की कामना प्रभु से की है।

Thakur Sakchi Singh

More News

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS