• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

By on May 5, 2024 in Uncategorized

– उड़ीसा प्रचार हेतु हुए रवाना बस्तर के भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी एवं नेता गण…

– राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने दी बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी…

– नबरंगपुर मे बस्तर भाजपा नेताओं के साथ ली बैठक…

– बस्तर के भाजपा नेताओं ने नबरंगपुर लोक सभा के झारीगाम विधानसभा मे संभाला मोर्चा, विधानसभा क्षेत्र में हुए सक्रिय…

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी के नेतृत्व में समीप वर्ती उड़ीसा राज्य मे होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु रविवार को नबरंगपुर पहुचे।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नबरंगपुर मे बैठक लेकर बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।बस्तर के नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा के झारीगाम विधानसभा में अपना मोर्चा संभाल लिया है।अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास भी शुरू कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे। बस्तर के नेताओं ने अविलम्ब प्रवास प्रारंभ कर बैठकें व कार्यकर्ताओं से मुलाकात आरंभ कर दी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा हर कार्यकर्ता को तन मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है।इस बार उड़ीसा में कार्यकर्ताओं मे उत्साह है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उड़ीसा में भाजपा को जीत मिलेगी।रूप सिंह मंडावी ने कहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक मजबूती की तरह लड़ना होगा।कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति को तैयारी में सभी का सहयोग आवश्यक है।हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।

Thakur Sakchi Singh

More News

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

by Thakur Sakchi Singh - May 18, 2024

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS