• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

TDS Publication - Abhi Tak

Uttarakhand News: जन्माष्टमी पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय और सामाजिक समरसता की राह दिखाता है……

By on Sep 3, 2026 in राज्य

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं. उनका जीवन हमें प्रेम, त्याग, सेवा, करुणा, सद्भाव और समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता तथा उनके कल्याण का भी संदेश दिया.

सीएम ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने गीता के माध्यम से मानव मात्र को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहने का मार्ग दिखाया. गीता में निहित भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आह्वान किया है.

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

  • ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

  • नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..