• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

TDS Publication - Abhi Tak

नेपाल की आपदा से सबक, उत्तराखंड की हिमनद झीलों पर नजर; वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम

By on Sep 5, 2026 in राज्य

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड में भी हिमनद झीलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रदेश में संवेदनशील हिमनद झीलों की लगातार निगरानी करने के साथ ही संभावित खतरे की समय रहते सूचना देने के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत चमोली जिले के वसुंधरा ताल से होगी, जहां इसी माह सेंसर आधारित चेतावनी तंत्र स्थापित किया जाएगा।
सीबीआरआई के सहयोग से लगेगा सेंसर सिस्टम
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक वसुंधरा ताल में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के सहयोग से सेंसर आधारित अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके जरिए झील में होने वाले बदलावों की तकनीकी निगरानी की जा सकेगी। झील के जलस्तर या अन्य मानकों में असामान्य परिवर्तन सामने आने पर समय रहते चेतावनी जारी करने में मदद मिलेगी।
सी-डेक भी लगाएगा अपना सिस्टम
सीबीआरआई की व्यवस्था के बाद सी-डेक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) भी वसुंधरा ताल में इसी तरह का सिस्टम स्थापित करेगा। इससे झील की निगरानी के लिए तकनीकी तंत्र को और मजबूत किया जा सकेगा।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार वसुंधरा ताल में लगाए जाने वाले सिस्टम के परिणामों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रदेश की अन्य संवेदनशील हिमनद झीलों में भी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने की योजना तैयार की जाएगी।
हिमनद झीलों पर बढ़ी निगरानी
उत्तराखंड में हिमनद झीलों की संख्या अधिक होने के कारण इनके संभावित खतरों को लेकर सरकार निगरानी व्यवस्था मजबूत कर रही है। अचानक जलस्तर बढ़ने या झील में किसी तरह के असामान्य बदलाव की स्थिति में समय रहते जानकारी मिलना जरूरी है। अर्ली वॉर्निंग सिस्टम इसी दिशा में महत्वपूर्ण तकनीकी पहल साबित हो सकता है।

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

  • ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

  • नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..