• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

TDS Publication - Abhi Tak

शेफाली को ‘सेंडऑफ’ देना पड़ा भारी! पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC का एक्शन, लगा 10% जुर्माना

By on Sep 7, 2026 in खेल

   दुबई
भारतीय टीम के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना काफी सुर्खियों में रही थीं. फातिमा ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था. शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा के लिए भारी पड़ा है। 

फातिमा सना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है. फातिमा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्होंने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को अपमानित करने वाले हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों। 

शनिवार (5 सितंबर) को भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें शेफाली वर्मा का विकेट भी शामिल था. शेफाली ने रन चेज की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया था, लेकिन दूसरे ओवर में फातिमा की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गईं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की दिशा में इशारा किया. इसी इशारे को लेकर आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पैनल की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। 

फातिमा के खाते में अब 2 डिमेरिट पॉइंट
फातिमा सना के लिए यह पिछले 24 महीनों में दूसरा डिमेरिट पॉइंट है. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. लेवल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं। 

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. फातिमा सना ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा, लेकिन भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवरों में 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। 

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

  • ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

  • नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..