• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान फटा बम; दोनों को किया गया रायपुर रेफर | IED blast in Bijapur, 2 soldiers injured, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Naxal News

By on Jun 5, 2023 in छत्तीसगढ़


बीजापुर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। - Dainik Bhaskar

जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बीजापुर में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। जिसकी वजह से 2 जवान घायल हुए हैं। दोनों सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान अचानक से IED ब्लास्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस आईईडी को नक्सलियों ने ही प्लांट की थी। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों जवान CRPF 85 बटालियन के थे। यह ब्लास्ट पूसनार और गंगालूर के बीच हुआ है। घटना की पुष्टि जिले के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है। फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से उनकी हालत को देखते हुए दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।

2 दिन पहले हुई थी मुठभेड़

इसके पहले सुकमा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, घायल नक्सलियों को उनके साथी घटना स्थल से लेकर भाग निकले थे। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिले थे। बताया जा रहा है कि 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। पढ़ें पूरी खबर



Source link

admin

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS