• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

संजय पांडे के प्रचार में केदार ने झोंकी ताकत…

By on Feb 1, 2025 in Uncategorized

– पत्नी ने भी पति संजय के लिए मांगा वोट…

– पहले दिन सात वार्डो में किया जनसंपर्क…

भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने चुनाव प्रचार के पहले दिन कुल सात वार्डो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में मंत्री व चुनाव संचालक केदार कश्यप ने अपनी टीम के साथ पुरी ताकत झोंक दी। वहीं संजय की पत्नी रेखा ने भी महिलाओं की टीम के साथ डोर टू डोर संपर्क कर वोट मांगा। प्रवीर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी योगेश सिंह ठाकुर के पक्ष में केदार कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने वोट मांगा। खड़गघाट स्थित माता मंदिर में महापौर व पार्षद प्रत्याशी ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वार्ड में स्थित मातागुड़ी से कार्यकर्ताओं की टोली निकली जो कि पुरे वार्डो का भ्रमण करते हुए विजय वार्ड पहुंची। यहां पार्षद प्रत्याशी सुश्री भारती श्रीवास्तव ने गाजे बाजे के साथ वार्ड में रैली निकाली। समाज के हर वर्ग के लोगों ने संजय व भारती को भरपुर जनसमर्थ दिया। इसके साथ ही शनिवार को शिव मंदिर वार्ड, भैरम देव वार्ड, वीरसावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड में जनसंपर्क किया गया। संजय पांडे के साथ सभी वार्डो के प्रत्याशी भी शामिल हुए, जिसमें निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, राणा घोष, खेम सिंह देवांगन, नीलिमा दत्ता प्रमुख हैं। जनसंपर्क के बाद संजय पांडे ने सामाजिक बैठक भी ली। सिंधी समाज, क्षत्रिय समाज, करण समाज सहित अनेक संघ संगठन की बैठक ली गई। बैठक में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

Thakur Sakchi Singh

More News

by Thakur Sakchi Singh - Feb 1, 2025

by Thakur Sakchi Singh - Feb 1, 2025

by Thakur Sakchi Singh - Feb 1, 2025

by Thakur Sakchi Singh - Feb 1, 2025

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • सघन जनसंपर्क पर भाजपा प्रत्याशी, वार्ड स्तर पर जनसंवाद स्थापित कर मांग रहे समर्थन

  • पंचायत चुनाव में कर्मियों के आने जाने हेतु विकासखंड मुख्यालय में वाहन व्यवस्था किया जावे- फेडरेशन

  • निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने केदार कश्यप के समक्ष भाजपा प्रवेश कर नाम वापस लिया

  • लोहण्डीगुड़ा में भाजपा समर्पित उसरीबेड़ा से जनपद सदस्य प्रत्याशी बसंत कश्यप के साथ तीन से अधिक प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन फार्म भरा

  • निर्वाचन दायित्व को पूरी जिम्मेदारी एवं गम्भीरता से निर्वहन करें-कमिश्नर डोमन सिंह

  • राजनीतिक जगत के जाज्वल्यमान सूर्य ‘संजय पाण्डे’ सूर्योदय से पूर्व ही निकले जनसंपर्क पर, भाजपा के सूर्योदय का लिया संकल्प