• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

TDS Publication - Abhi Tak

OTT ने ठुकराई थी ‘हनुमान अंश’, थिएटर में मचा धमाल; 10 लाख की ओपनिंग से 80 करोड़ पार

By on Sep 5, 2026 in मनोरंजन

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सचमुच चमत्कार कर दिखाया है. कुछ समय पहले तक जिस फिल्म की चर्चा नहीं थी, वो अब 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

OTT ने नकारा
फिल्म की सफलता पर जश्न मनाए जा रहे हैं, लेकिन निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि शुरू में उन्हें एक OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी सुनाने जाने पर नकारा गया था. वो भी ऐसे तरीके से जो उन्हें ‘अपमानजनक’ लगा. इंडिया टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं अपनी कहानी एक OTT प्लेटफॉर्म पर सुनाने गया था, जहां उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास ‘भारतीय कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फेमस है’. मैंने महाराज जी की कहानी ऐसे सुनाई कि मैं रो पड़ा.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का प्रयोग किया, वो थोड़ी अपमानजनक थी. जिस तरह से उन्होंने कहा, मुझे लगा उनके दिमाग में जो नैरेटिव था, उसमें छेद है. अब उस नैरेटिव को तोड़ना जरूरी है. हम फिल्ममेकर हैं, हमें हजार बार रिजेक्ट किया गया है. अगर आपको कहानी समझ नहीं आई, तो कह सकते थे कि अच्छी है, लेकिन बाद में करेंगे.”

बॉक्स ऑफिस पर कमाल
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और शुरू में बहुत धीमी चली. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए. पहले वीक में पहले  करीब 1.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे सप्ताह इसका कलेक्शन महज 40 लाख रुपये था. लेकिन तीसरे वीक में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिली और दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी. अब फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 96.03 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 81.41 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म की बात करें, तो ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा है, जो संत नीम करोली बाबा (महाराज जी) के जीवन पर आधारित है. फिल्म में नीम करोली बाबा का रोल शोभिनव सत्या ने निभाया है.
 

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

  • ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

  • नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..