• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

TDS Publication - Abhi Tak

Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले सलमान का दिखा गुस्सा, पैप्स की इस बात पर हुए इरिटेट

By on Sep 5, 2026 in मनोरंजन

सलमान खान का मच-अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है. शो का प्रीमियर एपिसोड शूट हो चुका है. लेकिन प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान सलमान खान पैप्स पर बुरी तरह भड़क गए. आखिर ऐसा क्या हुआ? चलिए जानते हैं…

सलमान को क्यों आया गुस्सा?
'बिग बॉस 20' के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, सलमान खान बिग बॉस के सेट पर पैप्स को पोज दे रहे थे. तभी पैप्स ने सलमान को 'बाबा' कहकर पोज देने को कह दिया.

बाबा सुनने के बाद सलमान खान भड़क गए. सलमान गुस्से से तिलमिलाकर बोले- बाबा? ये तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरे के आगे आने की जरूरत नहीं है. पैपराजी के फोटोज के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर सलमान खान इरिटेट होते भी नजर आए. सलमान को गुस्से में देख हर कोई हैरान रह गया.

सलमान का दिखा टशन
इसके अलावा बिग बॉस के मंच से सलमान खान ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. सलमान टशन में पोज देते दिखे. जींस, टाइट फिटेड टी-शर्ट संग उन्होंने वेस्टकोट टीम-अप किया. सलमान ने हैट लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. दबंग खान ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- #BiggBoss20.

सलमान हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे हैं. भाईजान के रॉकिंग लुक पर फैंस दिल हार रहे हैं. 60 की उम्र में सलमान की फिटनेस भी फैंस को क्रेजी कर रही है.

सलमान ने शो के लिए वसूली मोटी रकम?
बता दें कि बिग बॉस 20 रविवार 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. शो को आप JioHotstar और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 20 के पूरे सीजन की होस्टिंग के लिए सलमान खान को 120 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं. हालांकि, सलमान की फीस कंफर्म नहीं हुई है.

 

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

  • ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

  • नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..