• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

पूर्व मंत्री केदार बोले- विधायकों का खराब परफॉमेंस, संगठन कैसे करेगा टिकट का वितरण, बड़ा कन्फ्यूजन | Former minister Kedar said – poor performance of MLAs, how will the organization distribute tickets, big confusion

By on Apr 19, 2023 in छत्तीसगढ़


जगदलपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है। - Dainik Bhaskar

केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपाइयों को कांग्रेस की चिंता सताने लगी है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, इस साल चुनाव है। कांग्रेस के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब है। परफॉमेंस ठीक नहीं है। अब संगठन या हाई कमान टिकटों का वितरण कैसे करेगा। यह कन्फ्यूजन बना हुआ है। केदार ने आरोप लगाया है कि, पिछले साढ़े चार सालों में कांग्रेस के विधायक जनता का विकास छोड़ खुद का विकास किए हैं।

केदार कश्यप का कहना है कि, जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है अपनी सरकार की वादाखिलाफी ने कांग्रेस में बदहवासी का आलम पैदा कर दिया है। अब कांग्रेस के लोग यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि अगले चुनाव में टिकट किसको दें और किसको न दें? कांग्रेस कभी विधायकों के परफॉर्मेंस को टिकट मिलने का आधार बताती है तो कभी कहती है कि पार्टी स्तर पर सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगी। फिर कहती है जो जिताऊ होगा, उसे टिकट दिया जाएगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने अब कह दिया कि हाईकमान जिसे कहेगा, उसे टिकट दिया जाएगा।

केदार ने कहा कि, विधानसभा चुनाव को अब महज 6 महीने ही रह गए हैं। प्रदेश कांग्रेस की सरकार ने कई दौर का सर्वे कराया है। संगठन स्तर पर भी फीडबैक लिया जा रहा है। टिकट पर अंतिम निर्णय से पहले हाईकमान भी सर्वे कराता है और तब टिकट वितरण होता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ प्रवास पर आते हैं और वे कहते हैं कि जिताऊ चेहरों को टिकट देंगे। वे इस बात को मान रहे हैं कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक जिताऊ नहीं रह गए, या जनता की नजर में फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने मोहन मरकाम पर सियासी तंज कसा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

admin

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS