• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

विधायक चन्दन कश्यप पर लगाया जबरन गले मे गमछा डालकर कांग्रेस प्रवेश कराने का आरोप

By on Apr 19, 2023 in राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा-विधायक,सांसद के पास गांव की समस्याओं को लेकर उनके कार्यक्रम में गए थे…

नारायणपुर विधानसभा के बोडनपाल 2 में मंगलवार को स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप व सांसद दीपक बैज किसी कार्यक्रम प्रस्तावित था उक्त कार्यक्रम में 21 भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने की खबर को कथित रुप से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने खण्डन किया है।

बुधवार को बोडनपाल 2 के भाजपा कार्यकर्ता मोमन कश्यप,सुखमन कश्यप,नड़गी कश्यप,कुलमन कोर्राम ने संयुक्त रूप से वीडियो बयान जारी कर कहा है कि उनको कांग्रेस प्रवेश करने सम्बंधित जानकारी सोसल मीडिया और अखबारों के माध्यम से लगी जबकि गांव की मूलभूत समस्याओं व स्व सहायता समूह की महिलाओं के समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक व सांसद के समक्ष गए हुए थे उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने की खबर को खण्डन करते हुए कहा वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है,पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा महिला स्वसहायता समूह की कर्ज माफ करने सम्बंधित वादों को पूछने व जानकारी लेने गए थे ,लेकिन विधायक जी ने उन्हें समस्याओं को सिरे से नकार कर कांग्रेस प्रवेश की बात दुर्भाग्यपूर्ण है।

मामले में ग्राम पंचायत बोडनपाल सरपंच व भाजपा नेता उमाकांत कशयप ने कहा कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नही है इसलिये उनके कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहें है,यदि पिछले वादों को जनता या कार्यकर्ता उनसे सवाल पूछते है तो क्या गलत है ,कांग्रेस के पास कोई जवाब नही है और आगामी चुनाव में हार से बौखलाई है इस लिए इस तरह कृत्य करके लोगों को भ्रम में डाल रही है।

Thakur Sakchi Singh

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS