• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

ईरान जल्द ही सऊदी अरब और चीन में खोलेंगा दूतावास

By on Mar 11, 2023 in विदेश

तेहरान. ईरान और सऊदी अरब सात साल के तनाव के बाद शुक्रवार को राजनयिक संबंध बहाल करने और दूतावासों को फिर से खोलने पर सहमत हो गए। चीन की मदद से मिली इस अहम कूटनीतिक सफलता से दोनों देशों के बीच सशस्त्र टकराव की संभावना कम हो गई। यह समझौता इसी सप्ताह बीजिंग में हुआ।

यह समझौता चीन के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि खाडी देशों का मानना है कि अमेरिका धीरे-धीरे मध्य पूर्व से पीछे हट रहा है।

इस बीच राजनयिक यमन में एक साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस संघर्ष में ईरान और सऊदी अरब दोनों गहराई से शामिल हैं। दोनों देशों ने समझौते पर मध्यस्थता करने वाले चीन के साथ एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की। चीनी सरकारी मीडिया ने तुरंत समझौते की सूचना नहीं दी।

हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया ने चित्रों और वीडियो जारी किए एवं कहा कि ये तस्वीरें एवं वीडियो चीन में हुई बैठक के हैं।

admin

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS