• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

बस्तर पुलिस द्वारा सभी नागरिको के लिये वृहद स्तर पर चलाया गया जागरूकता अभियान

By on Sep 1, 2024 in छत्तीसगढ़, जगदलपुर, बस्तर

जगदलपुर
साइबर प्रभारी गीतिका साहू


पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही दुसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के दिशा में प्रयास किया जा रहा है। सायबर संगवारी हैलो जिंदगी, सडक सुरक्षा, महिला सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग के निर्देशन में अपुर्वा क्षत्रिय (उपुअ एसजेपीयु), गीतिका साहू (उपुअ सायबर) के अगुवाई में बस्तर पुलिस, बस्तर रेंज सायबर पुलिस थाना, जिला सायबर सेल, थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट, निर्मल विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा के एनसीसी. केैडेट बच्चों व दयानिधि वेलेफेयर फाउंडेषन द्वारा विषेष सायबर जागरूकता रैली अभियान निकाला गया। यह रैली थाना कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख चैक-चैराहो से होते हुये, बस्तर रेंज सायबर थाना में समाप्त हुई। रैली के दौरान बढते सायबर अपराध एवं उनके तरीके, नशामुक्ति,महिला सुरक्षा एवं सडक सुरक्षा के संबंध में जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके पश्चात बीट पुलिस अधिकारियो एवं एनसीसी छात्रो के द्वारा डोर-टु-डोर जाकर व्यवसायिक एवं निजी संस्थानो में जागरूकता संबंधी विषयो पर समझाईश दी गई। इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य जन जीवन में हेल्थ हाईजिन के साथ-साथ सायबर हाईजिन को शामिल करना एवं महिलाओ को उनके विधिक अधिकारो के प्रति सजग करना है। उक्त आयोजन पर (सायबर सेल) निरीक्षक-सुरेष जांगड़े, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रधान आरक्षक- मौसम गुप्ता, आरक्षक- धर्मेन्द्र ठाकुर, गौतम सिन्हा, रवि कुमार, मुकुन्द भंडारी, म.आर. राधिका नेताम, नव.आर. दीपक कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक षिवानंद सिंह, थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर एवं बीट पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुये।

Vishal Thakur

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS

  • सघन जनसंपर्क पर भाजपा प्रत्याशी, वार्ड स्तर पर जनसंवाद स्थापित कर मांग रहे समर्थन

  • पंचायत चुनाव में कर्मियों के आने जाने हेतु विकासखंड मुख्यालय में वाहन व्यवस्था किया जावे- फेडरेशन

  • निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने केदार कश्यप के समक्ष भाजपा प्रवेश कर नाम वापस लिया

  • लोहण्डीगुड़ा में भाजपा समर्पित उसरीबेड़ा से जनपद सदस्य प्रत्याशी बसंत कश्यप के साथ तीन से अधिक प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन फार्म भरा

  • निर्वाचन दायित्व को पूरी जिम्मेदारी एवं गम्भीरता से निर्वहन करें-कमिश्नर डोमन सिंह

  • राजनीतिक जगत के जाज्वल्यमान सूर्य ‘संजय पाण्डे’ सूर्योदय से पूर्व ही निकले जनसंपर्क पर, भाजपा के सूर्योदय का लिया संकल्प