• अभी तक भारत 24x7 न्यूज़ पोर्टल देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा

Add

पति आए दिन करता था झगड़ा, फिर विवाद हुआ तो किया हमला; हालत गंभीर | Wife killed in character doubt, Korba crime news, Chhattisgarh news

By on Apr 19, 2023 in छत्तीसगढ़


कोरबाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। इस वजह से दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। वहीं जब फिर से विवाद हुआ, तब आरोपी ने पत्नी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लालडीह में रहने वाला सहश राम रोजी मजदूरी करता है। उसने 10 साल पहले बुधनी बाई से शादी की थी। शादी से दोनों के 2 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से युवक अपनी पत्नी पर शक करने लगा था।

दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सहश राम आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। इस बीच बुधवार को भी वह शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद फिर से उनसे बुधनी से विवदा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बुधनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुधनी गंभीर रूप से घायल हुई थी।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बुधनी को अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

admin

More News

Share Your Thoughts

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREKING NEWS